समाधान ज्योतिष परामर्श
पंडित गिरीश दयाल चतुर्वेदी ज्योतिर्विद एवं कर्मकांड विशेषज्ञ
बुधवार, 3 दिसंबर 2025
*कामदेव*
मंगलवार, 4 मार्च 2025
समाधान ज्योतिष परामर्शें केंद्र
🔱 समाधान ज्योतिष परामर्श केंद्र, विदिशा 🔱
✨ पंडित गिरीश दयाल चतुर्वेदी जी ✨
📿 आपकी हर समस्या का ज्योतिषीय समाधान 📿
✅ संतान प्राप्ति के उपाय
✅ विवाह में विलंब का समाधान
✅ नौकरी एवं व्यवसाय में सफलता
✅ कुंडली मिलान एवं दोष निवारण
✅ पितृ दोष, कालसर्प दोष, ग्रह शांति उपाय
🔹 सटीक भविष्यवाणी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाधान
🔹 संपूर्ण वैदिक और पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय
📞 संपर्क करें: 99933 62593
📍 विदिशा, मध्यप्रदेश
🕉️ शास्त्रसम्मत समाधान से अपने जीवन की समस्याओं का निवारण कराएं! 🕉️
सोमवार, 3 मार्च 2025
ज्योतिष का आध्यात्मिक वैज्ञानिक सामाजिक महत्व
ज्योतिष शास्त्र केवल ग्रह-नक्षत्रों की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक 🕉️, वैज्ञानिक 🔬 और सामाजिक 🌍 महत्व भी है। यह मानव जीवन को संतुलित, सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाने में सहायता करता है। आइए इसे तीन मुख्य दृष्टिकोणों से समझें—
1. आध्यात्मिक उपयोगिता 🙏
- ज्योतिष शास्त्र का गहरा संबंध कर्म और भाग्य से है। यह हमें हमारे पिछले कर्मों का फल समझने और वर्तमान में सही कर्म करने की प्रेरणा देता है।
- यह हमें ध्यान 🧘, साधना, मंत्र-जप 📿, यज्ञ 🔥 आदि के लिए शुभ समय चुनने में सहायता करता है, जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है।
- ज्योतिष आत्मज्ञान का माध्यम है। यह हमारे जीवन के उद्देश्य, चुनौतियों और आत्म-विकास की दिशा को स्पष्ट करता है।
2. वैज्ञानिक उपयोगिता 🔭
- प्राचीन काल में ज्योतिष को गणित और खगोलशास्त्र का अभिन्न अंग माना जाता था। ग्रहों की स्थिति, गति और प्रभावों की गणना एक गणितीय प्रक्रिया है।
- मौसम विज्ञान 🌦️ और कृषि 🌾 में ज्योतिष का प्रयोग किया जाता था। आज भी किसान पंचांग देखकर खेती-बाड़ी के निर्णय लेते हैं।
- चिकित्सा ज्योतिष 🏥 (Medical Astrology) के माध्यम से यह समझा जाता है कि ग्रहों का शरीर और मन पर क्या प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक सेहत का विश्लेषण किया जा सकता है।
3. सामाजिक उपयोगिता 🤝
- ज्योतिष हमें व्यक्तिगत और पारिवारिक निर्णय लेने में मदद करता है, जैसे— विवाह 💍, नामकरण 🍼, गृह प्रवेश 🏡, व्यवसाय 📈 आदि।
- यह एक समाज सुधारक की भूमिका निभाता है। ज्योतिषिक उपाय जैसे दान 🤲, सेवा ❤️, मंत्र-जाप 📿 आदि से समाज में सकारात्मकता बढ़ती है।
- मानव स्वभाव और व्यक्तित्व को समझने में सहायक है, जिससे आपसी संबंधों को मधुर बनाया जा सकता है।
🔮 निष्कर्ष
ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। यदि इसे सही ढंग से समझा जाए और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपनाया जाए, तो यह आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ✨
रविवार, 3 नवंबर 2024
नवग्रह शांति और उपाय
- सूर्य शांति के उपाय
- जप मंत्र :- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सः सूर्याय नमः ।
- जप संख्या :- 7000
- दान सामग्री :- गेहूं, लाल चंदन, गुड़, लाल वस्त्र, घृत, लाल वर्ण की गाय, स्वर्ण, माणिक्य, ताम्र पात्र, नारियल, लाल फल, मिष्ठान, दक्षिणा आदि ।
- उपाय :-
1. तांबे की अंगूठी में माणिक्य अथवा तैयार किया हुआ सूर्य यंत्र (ताम्रपत्र पर) धारण करें ।
2. खाना खाते समय सोने अथवा तांबे के चम्मच का प्रयोग करना तथा 11 रविवार तक सूर्य स्नान करना। (जब सूर्य, जन्म कुंडली अथवा वर्ष कुंडली में अशुभ हो)3. 108 रविवार तक ताम्र बर्तन में शुद्ध लाल चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देकर "सूर्य कवचम्" का पाठ करें ।
4. 40 या 43 दिन तक चलते पानी में गुड़ अथवा तांबे के सिक्के बहाना शुभ होगा ।
5. सर्वप्रथम प्रातः काल उठकर स्नान उपरांत ताम्र कलश में जल, दूध, पुष्प, गंध, लाल चंदन आदि लेकर पूर्व दिशा में मुख करके गायत्री मंत्र तथा सूर्य अर्घ्य मंत्र के उच्चारण से अर्घ्य प्रदान करें।
6. रविवार को नमक से परहेज रखें तथा 11 रविवार पर्यंत केवल दही और चावल का सेवन करना चाहिए ।
जप संख्या :-11,000
दान सामग्री :- चावल, सफेद चंदन, शंख, कपूर, घृत, दही, चीनी, मिश्री, खीर, मोती, श्वेत वस्त्र, श्वेत पुष्प, श्वेत फल, चांदी, मिठाई और दक्षिणा आदि।
उपाय :-
1. चांदी के बर्तनों का प्रयोग करना एवं चारपाई के पायो में चांदी के कील ठुकवाना ।
2. सफेद मोतियों के माला अथवा चांदी की अंगूठी में मोती धारण करना।
3. शीशे के गिलास में दूध, पानी आदि पीने से परहेज रखना तथा चांदी के बर्तनों में दूध व पानी पीना शुभ होगा।
4. पानी में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा का बीज मंत्र पढ़ते हुए पीपल को चढ़ाना।
5. लगातार 16 सोमवार व्रत रखकर सायं काल सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए तथा पांच छोटी कन्याओं को खीर सहित भोजन कराना चाहिए।
6. सोमवार को ही प्रातः काल स्नानादि करके ताम्र बर्तन में कच्ची लस्सी (जल तथा थोड़ा दूध) भगवान की मूर्ति या शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
7. चंद्र कवचम् पाठ करें और यंत्र भी धारण करें
8. द्वितीया चंद्र दर्शन करें।
जप संख्या :- 10000
दान सामग्री :- गेहूं, मसूर, रक्त वर्ण का बैल, घृत, गुड़, स्वर्ण, मूंगा, ताम्र बर्तन, कनेर के पुष्प, लाल चंदन, लाल वस्त्र, केसर, लाल फल, नारियल, मीठी चपाती, गुड़ से निर्मित रेवड़ियां, दक्षिणा आदिनोट :- मंगल का दान युवा ब्राम्हण को करना शुभ है ।
उपाय :- जब कुंडली में मंगल शुभ एवं योग कारक होता हुआ भी फल ना करता हो तो निम्न उपाय करें -
1. तांबे की अंगूठी में मूंगा धारण करना अथवा तांबे का कड़ा पहनना।
2. मंगलवार को घर में गुलाब का पौधा लगाना तथा 108 दिन तक रात को तांबे के बर्तन में पानी सिरहाने रखकर घर में लगाए हुए गुलाब के पौधे को वही डालना।
3. मंगलवार का व्रत रखकर 27 मंगल किसी दिव्यांग को मीठा विशेषकर गुड़ से निर्मित भोजन खिलाना।
4. नारियल को तिलक करके लाल कपड़े में लपेटकर लगातार तीन मंगलवार चलते पानी में बहाएं।
5. लाल रंग की गाय अथवा कुत्ते को रोटी खिलाएं।
6. मंगलवार का व्रत रखें।
7. विवाह हेतु मंगला गौरी का व्रत लगातार 7 मंगलवार रखना चाहिए।
जप संख्या :- 9000
नोट :- बुध ग्रह अशुभ फली हो तो भगवान विष्णु का ध्यान करके शुक्ल पक्ष के बुधवार अथवा किसी शुभ मुहूर्त में आरंभ करके जप करना चाहिए।
दान सामग्री :- मूंग, हरे फल, चीनी, हरे पुष्प, हरी इलायची, कांस्य पत्र, पन्ना, सोना, हाथी दांत, षड् रसों से युक्त भोजन, हरी सब्जियां, हरा वस्त्र और दक्षिणा आदि।
उपाय :-
1. पन्ना धारण करना चाहिए।
2. हरे रंग के पर्दे तथा वस्त्रों का प्रयोग ।(बुध अशुभ होने पर हरा वस्त्र कदापि ना पहने।)
3. बुधवार को चांदी या कांसे के गोल टुकड़े को कपड़े में लपेट कर जेब में रखें या भुजाओं के साथ बांधें ।
नोट :- यदि बुध अशुभ हो तो मूंगी सावत के सात दाने, हरा पत्थर, कांसे का गोल टुकड़ा, हरे कपड़े में लपेटकर बुधवार को चलते पानी में बहाएं तथा बहाते समय बुध मंत्र का जाप करें।
4. हरे रंग के वस्त्र किसी हिजड़े को बुधवार के दिन देना चाहिए।
5. बुधवार के दिन 6 इलायची हरे रुमाल में लपेट कर अपने पास रख कर, इलायची तुलसी सेवन करें।
6. बुध कवचम् का पाठ करें तथा बोले यंत्र धारण कर पूजन करें।
बुधाष्टमी से बुधाष्टमी तक सविधि (जवारे) कलश स्थापन करें बाद में विसर्जन करें। दोनों पक्षों में बुधाष्टमी होना चाहिए।
जप संख्या :- 19000
दान सामग्री :- पीले चावल, पुखराज, चने दाल, हल्दी, शहद, पीला कपड़ा, पीले फल (आम केला), कांस्य पात्र, घोड़ा, लवण, शक्कर, घृत, धर्म ग्रंथ, स्वर्ण, पीली मिठाई तथा दक्षिणा आदि।
उपाय :-
जन्म कुंडली में बृहस्पति शुभ व योग कारक होता हुआ भी शुभ फल प्रकट ना कर रहा हो तो निम्नलिखित उपाय करें ।
1. पुखराज धारण तथा 27 गुरुवार केसर का तिलक लगाना।
2. केसर की पुड़िया पीले वस्त्र में लपेट कर अपने पास रखना शुभ होगा।
गुरु के अशुभ प्रभाव के निवारण हेतु उपाय
1. बहते पानी में बादाम एवं नारियल पीले कपड़े में लपेटकर बहाएं।
2. पीपल वृक्ष को गुरुवार एवं शनिवार को गुरु का बीज मंत्र एवं गुरु गायत्री मंत्र पढ़ते हुए जल दें।
3. वृद्ध ब्राह्मण को यथाशक्ति पीली वस्तुएं जैसे चना-दाल, लड्डू, पीला वस्त्र, शहद आदि प्रदान करें।
जप मंत्र :- ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः ।
जप संख्या :- 16000
दान सामग्री :- चांदी, चावल, सुवर्ण, दूध, दही, मिश्री, श्वेत चंदन, श्वेत घोड़ा, वस्त्र, पुष्प, फल, सुगंधित तथा दक्षिणा आदि।
उपाय :- कुंडली में योगकारक शुक्र फलीभूत ना हो तो उपाय करें-
1. चांदी की कटोरी में सफेद चंदन, कपूर, सफेद पत्थर सोने वाले कमरे में रखें । चंदन अगरबत्ती जलाना शुभ होगा।
2. घर तुलसी गाय श्वेत पुष्प लगवाना क्रीम रंग के रेशमी कपड़े में चांदी के चौरस टुकड़े पर शुभ यंत्र खुदवाकर विधि पूर्वक अपने पास रखें।शुक्र अशुभ प्रभावी होने की स्थिति में उपाय
1. शुक्रवार को दुर्गा पूजन, 5 कन्या पूजन कर खीर आदि मीठा भोजन कराएं । गाय को घास प्रत्येक शुक्रवार को शक्कर चरी डालना।
2. सफेद रंग के पत्थर पर चंदन का तिलक लगाकर चलते पानी में बहा देना ।
3. चांदी पर शुक्र यंत्र को खुदवाकर रेशमी क्रीम रंग के वस्त्र में लपेटकर शुक्रवार को नीम के नीचे दबाना।
4. शुक्रवार का व्रत 5 शुक्रवार पांच कन्या पूजन विधि सहित श्वेत वस्तुएं भेंट करें।
जप संख्या :- 23000
दान सामग्री :- नीलम, लोहा, तिल, उड़द (मांस) ,सरसों का तेल, काला वस्त्र, गाय, फल-फूल, जूता, कुल्थी, लोह पात्र, भैंस, कस्तूरी, सुवर्ण, नारियल ।
उपाय :- शनि शुभ होता हुआ भी शुभ फल प्रकट ना कर रहा हो तो निम्न उपाय शुभ होंगे।
1. स्वर्ण, मुद्रिका में धारण करें नीलम अथवा नाव की कील की अंगूठी अथवा काले घोड़े की नाल अंगूठी बनवा कर मध्यमा अंगुली में पहने।
2. घर में नीले रंग के पर्दे तथा चादर का प्रयोग तथा नीले वस्त्रों का प्रयोग करें।
जब कुंडली में शनि नीच अनिष्ट कर हो तो उपाय
1. शनिवार का व्रत करें तथा शनि स्त्रोत्र का पाठ करें।
2. स्टील की कटोरी में तेल का छाया पात्र करके तेल पांच शनिवार तक आक के पौधे पर अथवा शनि मंदिर में डालना शुभ होगा, तेल चढ़ाते समय बीज मंत्र पढ़ें।
जप संख्या :- 18000
दान सामग्री :- सप्त धान्य (गेहूं उड़द मूंग चने जौं कंगनी और चावल), गोमेद, सीसा, काला घोड़ा, तिल, तेल, सोने या चांदी का सर्प, उड़द, खड्ग (तलवार), कवच, नीला वस्त्र, काला पुष्प, नारियल, दक्षिणा आदि।
उपाय :-
1. काले या नीले वस्त्रों से परहेज करें तथा चांदी की चेन आदि धारण करना शुभ होगा।
2. चपाती को खीर लगा कर कौओं अथवा काली गाय को खिलाएं।
3. काला तिल तथा कच्चा कोयला नीले रंग के ऊनी कपड़े में बांधकर शनिवार अथवा राहु के नक्षत्रों में (आर्द्रा, स्वाति, शतभिषा) घर के आंगन में दबाना शुभ होगा।
4. कोयला, जवा, श्रीफल बहाएं।
नोट :- जन्म अथवा वर्ष कुंडली में केतु अशुभ फल कारी होने पर यह मंत्र जाप शुभ मुहूर्त में करें।
जप संख्या :- 17000
दान सामग्री :- लहसुनिया, लोहा, बकरा, नारियल, सप्तधान्य (गेहूं उड़द मूंग चने जौं कंगनी और चावल), धूम्र (कत्थई) वस्त्र, कस्तूरी, लोहा, चाकू, कपिला, गाय, दक्षिणा सहित दान करें।
उपाय :-
1. केतु शांति हेतु श्री गणेश चतुर्थी व्रत रखें।
2. काले वस्त्र में तिल बांधकर बहाएं।
3. रंग बिरंगी (चितकबरी) गाय की सेवा करना एवं रंग-बिरंगे कुत्तों को दूध-ब्रेड डालना।
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020
सात वारों के व्रत-विधि विधान
(१). रविवार व्रत विधि - रविव्रत किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम रविवार प्रारंभ करें तथा १ वर्ष पर्यन्त अथवा ३० या १२ व्रत करना चाहिये। इस दिन भोजन में गेहूँ की रोटी अथवा गेहूँ का दलिया अथवा इनसे बना सीरा हलवा-गुड घी इलायची सहित बना सेवन करें। भोजन में नमक का प्रयोग नहीं करें। भोजन सूर्यास्त से पहले करें तथा भोजन के पूर्व इस हलवा का कुछ भाग देवस्थान अथवा बालक बालिका को देकर भोजन करें। प्रथम हलवा सेवन करें फिर अन्य पदार्थ सेवन करें प्रात: स्नान करके रक्त चन्दन का तिलक करें तथा रोली, अक्षत, लाल पुष्प मिश्रित जल से सूर्यनारायण को जलांजलि श्रद्धापूर्वक प्रदान करें। अन्तिम रविवार को हवन क्रिया के बाद योग्य दम्पत्ति को भोजन कराकर लाल वस्त्र एवं यथेच्छा दक्षिणा प्रदान करें। व्रत के दिन लाल रंग का बनियान या वस्त्र धारण करना योग्य तथा ॐ हां ह्रीं ह्रौं स: इस बीज मंत्र का यथाशक्ति मानसिक जप करना भी योग्य है। हवन समिधा अर्क-आंकड़ा यह व्रत आयु-सौभाग्य-समस्त कामना सिद्धि-चर्मनेत्र आदि विकार नाशक हैं।
(२). सोमवार व्रत विधि - यह व्रत चैत्र, वैशाख, श्रावण या कार्तिक मार्गशीर्ष के मास से धारण करना योग्य है। तथापि किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से प्रारंभ करें तथा १० या ५४ व्रत करें। भोजन में दही, दूध-चावल अथवा खीर के प्रथम ७ ग्रास खावें फिर अन्य पदार्थ सेवन करें भोजन के पूर्व किसी विद्यार्थी को उपरोक्त वस्तु पदार्थ का यथेच्छा अनुदान करें तथा भोजन सूर्यास्त बाद करना समुचित, इस दिन सफेद रंग के वस्त्रादि धारण करना चाहिए। प्रात: स्नान के बाद चन्दन का तिलक लगावें। तथा शिवालय के दर्शन दीप ज्योति सुगंध अर्पण आदि कार्य भी समुचित है । ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः इस बीज मंत्र का यथाशक्ति मानसिक जाप योग्य है। अन्तिम सोमवार को हवन क्रिया के बाद बालक- विद्यार्थी को खीर सहित भोजन करावें। हवन समिधा पलाश तथा दक्षिणा स्वरूप चांदी अथवा सफेद वस्त्र देवें। यह व्रत व्यापार में लाभप्रदायक एवं मानसिक कष्ट विकारों के नाश हेतु फल प्रदायक है।
(३) मंगलवारव्रत विधि - यह व्रत किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से प्रारंभ करें तथा २१ या ४५ व्रत करें। भोजन में गेहूँ के आटे गुड घी से बना हलवा एवं मोदक लड्डुओं का ५-७ ग्रास लेवें फिर यथेच्छा पदार्थ सेवन करें। परन्तु नमक का सेवन करना योग्य नहीं है। ये सेवनीय पदार्थ किसी बैल-पशु को खिलाकर भोजन करना भी योग्य है। इस दिन श्री हनुमानजी के मन्दिर में तैल का दीपक प्रदान करना भी योग्य तथा लाल पुष्प की माला अर्पण करना एवं श्रीफल अर्पण करना भी योग्य है तथा श्री हनुमान चालीसा- हनुमानाष्टक- बजरंग बाण के पाठ भी श्रद्धानिष्ठापूर्वक करना समुचित है एवमेव ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः इस बीज मंत्र का यथाशक्ति मानसिक जाप योग्य । अन्तिम व्रत दिवस पर हवन क्रिया के बाद बालक विद्यार्थी को लड्डुओं से भोजन करावें हवन समिधा खदिर-खैरकाष्ठ तथा दक्षिणा स्वरूप लाल वस्र, ताम्रपत्र, गुड, नारियल आदि का अनुदान योग्य । यह व्रत ऋण निवारक आर्थिक समस्या का समाधान सूचक एवं सन्तति सौख्य प्रदायक एवं आत्मशक्ति तत्व का विकास सूचक है
(४) बुधवारव्रतविधि-यह व्रत किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार से प्रारंभ तथा २१ या ४५ व्रत करें। भोजन में हरे मूंग की दाल चावल की खिचड़ी, मूँग का हलवा, हरे मूंग की पकौड़ी ४-५ ग्रास लेवें, अन्य पदार्थ बाद में सेवन करें। भोजन करने के पूर्व ५ - ७ तुलसी पत्र गंगाजल या शुद्धजल के साथ सेवन करें। इन्हीं सेवनीय वस्तु का किसी अपंग अंगहीन को भोजन के पूर्व अनुदान करना भी योग्य है। इस दिन हरे रंग का बनियान या वस्त्र धारण करें तथा ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नमः इस बीज मंत्र का यथाशक्ति मानसिक जाप योग्य है। अन्तिम व्रत दिवस पर हवन क्रिया के बाद अंगहीन अथवा भिक्षुक को उपरोक्त वस्तु पदार्थ का ही भोजन करावें, हवन समिधा अपामार्ग आंधीझाड़ा तथा दक्षिणास्वरूप कांसे का पात्र, २ फल, हरा रुमाल वस्त्र, मूंग आदि का अनुदान करें। यह व्रत विद्या-बुद्धिवर्द्धक तथा व्यापार वृद्धि का सूचक है। इस दिन श्री गणेशजी के देवस्थान पर दर्शन तथा १ पावमोदक का प्रसाद अर्पण करना एवं गाय को हरी घास खिलाना भी योग्य है।
(५) गुरूवारव्रतविधि - यह व्रत किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरूवार से प्रारंभ करें तथा ३ वर्ष या १ वर्ष अथवा १६ संख्या के व्रत करने का विधान है। इस दिन कुछ हल्दी मिश्रित जल से स्नान करें तथा केसर या हल्दी का तिलक लगावें। तथा पीले रंग का बनियान या वस्त्र धारण करें। भोजन में चने की दाल से बने पदार्थ हलवा मोदक केशरिया चावल आदि पदार्थ प्रथम ७ ग्रास लेवें, अन्य पदार्थ बाद में लेवें। इन्हीं वस्तु का किसी पीली गाय को अथवा विद्यार्थी एवं अध्यापक को अनुदान करना भी योग्य है। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा दर्शन, जल प्रदान करना भी समुचित तथा जल में कुछ हल्दी सरसों मिलाकर जल प्रदान करें तथा ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरूवे नमः इस बीज मंत्र का यथाशक्ति मानसिक जाप योग्य। अन्तिम व्रत दिवस पर हवन क्रिया के बाद बालक-विद्यार्थियों को उपरोक्त वस्तु पदार्थ का भोजन करावें । हवन समिधा अश्वत्थ-पीपल काष्ठ तथा दक्षिणास्वरूप स्वर्ण, पीतल पात्र, पीले वस्त्र-रूमाल, पीला चन्दन गट्टा, चने की दाल, हल्दी आदि का यथाशक्ति अनुदान करें। यह व्रत विद्या बुद्धि प्रदाता तथा उत्तम स्थान पद प्रदायक, धन सम्पदा की स्थिरता हेतु एवं दाम्पत्य सौख्य, सन्तति सुख, यशवृद्धि सूचक है
(६) शुक्रवार व्रत विधि - यह व्रत किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार प्रारंभ करें तथा २१ या ३१ व्रत करने का विधान है इस दिन स्नान के बाद शुद्ध सफेद वस्त्र से ही पहनें यथासंभव सफेद वर्ण की गाय के दर्शन तथा सर्वप्रथम १ या २ कन्या के दर्शन करें तथा श्रीफल नारियल देवें। भोजन में दूध, दही, चावल, खीर, घी, साबूदाना, सफेद मावा मिष्ठान, केला, ज्वार, गेहूँ की रोटी आदि सफेद वस्तुमात्र सेवन करना ही योग्य है तथा अन्य पदार्थ सेवन करना समुचित नहीं। तथा ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस बीज मंत्र का यथाशक्ति मानसिक जाप करें रात्रिशयन सफेद चादर पर ही करें तथा भक्तिसंगीत श्रवण पठन मनन करते शयन करें। अन्तिम व्रत दिवस पर हवन क्रिया के बाद ६ कन्याओं को उपरोक्त वस्तुओं का भोजन करावें तथा दक्षिणास्वरूप सफेद वस्त्र रूमाल, श्रृंगारिक वस्तु, चाँदी का यथाशक्ति अनुदान एवं किसी एकाक्षि (एक आँख वाले) व्यक्ति को भी ये अनुदान योग्य है। हवन समिधा गूलर-उदम्बर मान्य । यह व्रत अविवाहित स्त्री-पुरूष हेतु मनोकामना सिद्धि प्रदायक तथा दाम्पत्य सुख विवर्धक है एवं मांगलिक कार्य समाधान बनें। स्त्री-पुरुष एवं कुमार-कुमारी सभी वर्ग हेतु यह व्रत फलदायक है।
(७) शनिवार व्रत विधि - किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार से प्रारंभ करें तथा १९, ३१ या ५१ व्रत करने का विधान है। इस दिन स्नान के बाद तेल का अनुदान करना योग्य है तथा १ लोटा जल में कुछ काले तिल, लोंग, दूध, शक्कर आदि मिलाकर पीपल अथवा शमी-खेजड़ा के वृक्ष के दर्शन करते पश्चिम दिशा की तरफ मुख रखते जल प्रदान करें। भोजन में उड़द दाल से बने पदार्थ तथा विविध फल विशेषकर केला एवं तेल से निर्मित पदार्थ का सेवन प्रथम ५-७ ग्रास तक लेवें अन्य पदार्थ बाद में लेवें। इन्हीं वस्तु का अनुदान इस दिन किसी काले कुत्ते-भिक्षुक या निर्धन को देवें। काले रंग का बनियान धारण करें तथा ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः इस बीज मंत्र का मानसिक जाप यथेच्छा करें। अन्तिम व्रत दिवस पर हवन क्रिया के बाद यथाशक्ति तेल, तिल, छतरी, जूता, कम्बल, नीला काला वस्त्र, लोहा-कुर्सी, तिल के मोदक का अनुदान निर्धन व्यक्ति को करें विशेषकर कबूतरों को दाना तथा चीटियों के बिल पर आटा डालना भी समुचित। हवन समिधा शमी-खेजड़ा। काले घोड़े की नाल अथवा नौका के कील से साधित मुद्रिका धारण करना भी समुचित है। यह व्रत विविध सांसारिक विकार-विवाधा-अनिष्ट एवं शत्रु विनाशक है। यह व्रतादिक नियामक स्वानुभवगत तथा विविध शास्त्र नियामक से अंकित किया गया है। ग्रन्थान्तर भेद से स्वल्पान्तर नियामक हेतु अन्यथा विचार नहीं लेवें तथापि सभी नियामक में यथा देशकाल स्थिति अनुसार व्यवहार कर्तव्यता समुचित है। परन्तु भोजन में भक्ष्य पदार्थ वस्त्र धारण अनुदान आदि का नियामक पूर्णतया परिपालन योग्य समझें।
रविवार, 29 मार्च 2020
माँ सिद्धिदात्री
सेव्यमाना सदा भूयाात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
Connect with me:
Like!!Share!!Support!!................................................................................................................
माँ महागौरी
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा||
माँ कालरात्रि
माँ दुर्गाजी की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। दुर्गापूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है।कहा जाता है कि कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुलने लगते हैं और तमाम असुरी शक्तियां उनके नाम के उच्चारण से ही भयभीत होकर दूर भागने लगती हैं।एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
Connect with me:
माँ कात्यायनी
Connect with me:कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥
Like!!Share!!Support!!................................................................................................................








